cropped logo1 उत्तराखंड के सरकारी आईटीआई में प्रवेश शुरू, कंपनियों में काम सीखने और मानदेय का मिल रहा अवसर

उत्तराखंड के सरकारी आईटीआई में प्रवेश शुरू, कंपनियों में काम सीखने और मानदेय का मिल रहा अवसर

उत्तराखण्ड एजुकेशन/कोचिंग ट्रेनिंग ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

उत्तराखंड के राजकीय औद्योगिक संस्थानों में प्रवेश की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026
हल्द्वानी। यदि आप 10वीं या 12वीं के बाद रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर तलाश रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड के राजकीय आईटीआई संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि अब प्रशिक्षण के साथ ही छात्रों को कंपनियों में काम सीखने और मानदेय पाने का अवसर भी मिलेगा। उत्तराखंड में कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राजकीय आईटीआई में वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राजकीय आईटीआई बेतालघाट के उप नोडल अधिकारी एवं प्रवेश समिति, कुमाऊं मंडल के सदस्य राजेंद्र पांडे ने बताया कि कुमाऊं मंडल के 37 आईटीआई संस्थानों में ड्यूल ट्रेनिंग सिस्टम यानी दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली लागू की गई है। इस योजना के तहत एक वर्षीय कोर्स करने वाले प्रशिक्षार्थी छह माह चयनित कंपनियों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, जबकि दो वर्षीय कोर्स करने वाले छात्र एक वर्ष संस्थान और एक वर्ष उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण हासिल करेंगे।
इस व्यवस्था से छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ उद्योगों का वास्तविक अनुभव मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें कार्य संस्कृति, अनुशासन, समय प्रबंधन और तकनीकी कौशल की जानकारी मिलेगी। इतना ही नहीं, कंपनियों की ओर से नियमानुसार मानदेय भी प्रदान किया जाएगा।
राजेंद्र पांडे ने बताया कि संस्थान स्तर पर छात्रों को ड्रेस उपलब्ध कराई जाती है और हर वर्ष रोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन भी किया जाता है, जिससे बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थियों को सीधे रोजगार के अवसर मिलते हैं। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए आईटीआई संस्थानों में जिला उद्योग केंद्र, एमएसएमई और बैंक अधिकारियों को आमंत्रित किया जाता है। इनके माध्यम से छात्रों को सरकारी योजनाओं, ऋण सुविधाओं और उद्यमिता से जुड़ी जानकारी दी जाती है, जिससे वे अपना रोजगार शुरू कर सकें और पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकने में योगदान दे सकें। आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को अग्निवीर भर्ती में भी नियमानुसार वरीयता प्रदान की जाती है, जिससे उनके लिए रक्षा सेवाओं में करियर के अवसर और अधिक बढ़ जाते हैं।

ग्राफिक्स
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि -25 जुलाई 2026
 आवेदन संशोधन – 22 से 25 जुलाई 2026
’ मेरिट सूची जारी-  26 जुलाई 2026
’ विकल्प भरने की तिथि  – 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026
’ प्रथम काउंसलिंग सूची –  4 अगस्त 2026
’ प्रवेश प्रक्रिया  -4 अगस्त से 10 अगस्त 2026

 

 

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *