IMG 20261118 WA0009 73 लाख रुपये से होगा टपूवा–बबियाड़ मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण, जल्द मिलेगी स्वीकृति: कैड़ा

73 लाख रुपये से होगा टपूवा–बबियाड़ मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण, जल्द मिलेगी स्वीकृति: कैड़ा

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के सुधारीकरण के लिए शासन स्तर पर चल रही धनराशि स्वीकृति की प्रक्रिया

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भूस्खलन से क्षतिग्रस्त टपूवा–बबियाड़ मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण के लिए करीब 73 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत होने जा रही है। कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि इस संबंध में शासन स्तर पर स्वीकृति की कार्यवाही गतिमान है और जल्द ही वित्तीय स्वीकृति मिल जाएगी।

मंत्री कैड़ा ने बताया कि उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं, जबकि कई कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। विपक्ष को जनता को गुमराह करने के बजाय विकास कार्यों में सहयोग करना चाहिए। उनका उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करना है।

कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को राहत देना उनका संकल्प है और क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

 

1610202602 73 लाख रुपये से होगा टपूवा–बबियाड़ मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण, जल्द मिलेगी स्वीकृति: कैड़ा Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *