job

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में नौकरी का अवसर

उत्तराखण्ड एजुकेशन/कोचिंग ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

जूनियर वीडियो एडिटर, असिस्टेंट कैमरामैन और जूनियर ग्राफिक आर्टिस्ट पद पर करें आवदेन
हल्द्वानी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय यानी यूओयू ने रेडियो और ईएमपीसी विभाग में शॉर्ट टर्म नियुक्तियों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया है। हल्द्वानी स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के रेडियो एवं ईएमपीसी विभाग में अधिकतम छह माह के लिए अस्थायी आधार पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को 17 जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होना होगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इंटरव्यू 17 जुलाई को सुबह 11रू30 बजे शुरू होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल तीन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों में जूनियर वीडियो एडिटर, असिस्टेंट कैमरामैन और जूनियर ग्राफिक आर्टिस्ट शामिल हैं। जूनियर वीडियो एडिटर पद के लिए अभ्यर्थी का स्नातक होना और वीडियो एडिटिंग में डिप्लोमा या प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।
वहीं, असिस्टेंट कैमरामैन पद के लिए स्नातक के साथ सिनेमेटोग्राफी या वीडियोग्राफी में डिप्लोमा अथवा प्रमाणपत्र और कम से कम तीन वर्ष का अनुभव जरूरी रखा गया है।
जूनियर ग्राफिक आर्टिस्ट पद के लिए अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री के साथ फाइन आर्ट्स, ग्राफिक डिजाइन या एनीमेशन में डिप्लोमा या प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 25 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा। आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। यदि आप मीडिया, वीडियोग्राफी, वीडियो एडिटिंग या ग्राफिक डिजाइन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है। अधिक जानकारी और आवेदन पत्र के लिए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://uou.ac.inपर विजिट करें।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *