IMG 1933 scaled हल्द्वानी : नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने 60 वार्डों में कूड़ा वाहनों की स्थिति जांची, मरम्मत के दिए निर्देश

हल्द्वानी : नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने 60 वार्डों में कूड़ा वाहनों की स्थिति जांची, मरम्मत के दिए निर्देश

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी की नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने शहर के सभी 60 वार्डों में संचालित डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहनों की भौतिक एवं परिचालन स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर, भोलानाथ गार्डन सहित वाहनों के निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पहुंचकर वाहनों की स्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान वाहनों की नंबर प्लेट एवं वाहन संख्या की पठनीयता, बॉडी, टायर, ब्रेक, हॉर्न तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की जांच की गई। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि जिन वाहनों में मरम्मत या सुधार की आवश्यकता है, उन्हें समयबद्ध तरीके से दुरुस्त कराया जाए, ताकि वाहन संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए और कूड़ा संग्रहण व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

निरीक्षण के दौरान संबंधित वाहन चालकों, सुपरवाइजरों एवं नोडल अधिकारियों से भी संवाद किया गया। उनसे डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था के संचालन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं और आवश्यक सुधारों के संबंध में जानकारी ली गई। नगर आयुक्त ने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था शहर की स्वच्छता बनाए रखने की महत्वपूर्ण कड़ी है। घरों से नियमित कूड़ा एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण सुनिश्चित करने से नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि घरों में गीले एवं सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्रित करें और निर्धारित कूड़ा संग्रहण वाहनों में पृथक रूप से दें, ताकि कूड़े का उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

 

1610202602 हल्द्वानी : नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने 60 वार्डों में कूड़ा वाहनों की स्थिति जांची, मरम्मत के दिए निर्देश Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *