IMG 20261123 WA0050 कल से हल्द्वानी में होगा राष्ट्रीय सरस मेले का आगाज, सीडीओ ने लिया तैयारियों का जायजा 

कल से हल्द्वानी में होगा राष्ट्रीय सरस मेले का आगाज, सीडीओ ने लिया तैयारियों का जायजा 

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

3 दिसंबर तक एमबी इंटर कॉलेज मैदान में सजेगा मेला, 250 स्टॉलों पर दिखेंगे देशभर के उत्पाद

हल्द्वानी। हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सरस मेला 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला कमांडेंट होमगार्ड को 20 होमगार्ड जवानों की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने स्टॉलों की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, सफाई व्यवस्था, आगंतुकों के बैठने तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।

सीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, ताकि देशभर से आने वाले स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों और उद्यमियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने आमजन के लिए सुगम आवागमन, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय सरस मेला ग्रामीण महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण मंच है। मेले को आकर्षक, व्यवस्थित और भव्य रूप से आयोजित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें प्रतिभाग कर विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों का लाभ उठा सकें।

राष्ट्रीय सरस मेले में करीब 250 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां देशभर के स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों और उद्यमियों के उत्पाद एक मंच पर देखने और खरीदने को मिलेंगे।

निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फर्त्याल, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, अधिशासी अभियंता जल संस्थान रवि शंकर लोसाली, जिला कृषि अधिकारी संतोषी, जिला खाद्य अधिकारी मनोज कुमार बर्मन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

1610202602 कल से हल्द्वानी में होगा राष्ट्रीय सरस मेले का आगाज, सीडीओ ने लिया तैयारियों का जायजा  Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *