ias

आशीष भटगई समेत छह पीसीएस बने आईएएस

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून
खबर शेयर करें

शासन ने जारी की इस संबंध में अधिसूचना
देहरादून। उत्तराखंड प्रांतीय सेवा के छह अधिकारियों की भारतीय प्रशासनिक सेवा के पद पर पदोन्नति हो गई है। केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। ये सभी अफसर अब केन्द्रीय सिविल सेवा का हिस्सा होंगे।
मंत्रालय की ओर जारी अधिसूचना के मुताबिक पीसीएस अफसर विनोद गिरी गोस्वामी, रवनीत चीमा, प्रशांत कुमार आर्य, आशीष कुमार भटगई, प्रकाश चन्द्र दुम्का और दीप्ति सिंह को आईएएस के पद पर पदोन्नत किया गया है।
बता दें कि उततराखंड के राज्य प्रशासनिक सेवा के पहले बैच 2002 के 18 अधिकारियों में से 12 अधिकारियों को फरवरी 2022 में आईएएस कैडर दिया गया था। जबकि रिक्त पद न होने के कारण शेष छह अधिकारियों को अब जाकर आईएएस कैडर मिला है। शासन ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *