IMG 20261104 WA0035 हल्द्वानी नगर निगम के शुद्ध बताशे और खिलौनों को मिलेगा बढ़ावा, महापौर गजराज ने स्टॉलों का किया उद्घाटन

हल्द्वानी नगर निगम के शुद्ध बताशे और खिलौनों को मिलेगा बढ़ावा, महापौर गजराज ने स्टॉलों का किया उद्घाटन

उत्तराखण्ड ताजा खबर
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से एक नई पहल की गई है। बुधवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में निगम द्वारा निर्मित शुद्ध बताशे एवं खिलौनों की बिक्री के लिए लगाए गए स्टॉलों का महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर महापौर ने स्वयं शुद्ध बताशे एवं खिलौनों की खरीदारी कर इस पहल को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम स्थानीय उत्पादों और जनहित से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस तरह की पहल से स्थानीय उत्पादों को पहचान मिलने के साथ ही रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।

महापौर ने समस्त सनातनी जनता से अपील की कि वे नगर निगम द्वारा लगाए गए शुद्ध बताशे एवं खिलौनों के स्टॉलों से अधिक से अधिक खरीदारी करें, ताकि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना ही नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाओं को भी बढ़ाना है। उन्हें विश्वास है कि जनता के सहयोग से यह पहल सफल होगी और स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी। इस अवसर पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा सहित पार्षदगण और नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

1610202602 हल्द्वानी नगर निगम के शुद्ध बताशे और खिलौनों को मिलेगा बढ़ावा, महापौर गजराज ने स्टॉलों का किया उद्घाटन Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *