बैठक करते श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारी

नैनीताल के नन्दा देवी महोत्सव को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश नैनीताल संस्कृति

महोत्सव को भव्य रूप देकर अंतरराष्ट्रीय धरोहर यूनेस्को में शामिल कराने में जुटे पदाधिकारी
कुमाऊँ जनसन्देश डेस्क
नैनीताल। नैनीताल में श्री नन्दा देवी महोत्सव 2023 को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारी और सभी सहयोगी 2023 के नन्दा देवी महोत्सव को अन्तर्राष्ट्रीय पहचाने दिलाने के उददेश्य से इसे यूनेस्को में शामिल करने के प्रयास पर जुट गए हैं। महोत्सव के दौरान प्लास्टिक पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा और कूड़ा निस्तारण की भी समुचित व्यवस्था रहेगी।
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है। इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष संस्था का गठन 16 नवम्बर 1945 को हुआ था।

20 सितम्बर से शुरू होगा महोत्सव
मंगलवार को श्री नंदा देवी महोत्सव 2023 की तैयारियों को लेकर श्री राम सेवक सभा की बैठक श्री राम सेवक भवन में संम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मनोज साह, संचालन महासचिव जगदीश बवाड़ी ने किया। महासचिव ने सभी शहर वासियों व श्रद्धालुओं को 20 सितंबर से आयोजित होने वाले श्री नंदा महोत्सव सादर आमंत्रित किया। उन्होंने ने बताया कि कदली वृक्ष का चयन 12 सितंबर को किया जाएगा। 20 सितम्बर उदघाटन, 21 को कदली वृक्ष नगर भ्रमण, 22 को मूर्ति निर्माण, 23 को मूर्ति स्थापना, 24 को दुर्गा सप्तशती एवं महाभण्डारा, 25 को नंदा चालीसा व दीप दान, 26 को सुंदरकांड एवं 27 को डोला भ्रमण एवं मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।

बैठक को पूर्व विधायक डॉ नारायण जंतवाल, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, डॉ रमेश पांडे, प्रकाश बिष्ट, डॉ रेखा त्रिवेदी, जगदीश लोहनी, बीएस राणा, बी एस मेहता, प्रकाश पांडेय, बार के अध्यक्ष , यशपाल रावत, डॉ सरस्वती खेतवाल, पूर्व सांसद डॉ महेंद्र पाल, मुकेश जोशी, प्रो ललित तिवारी एवं संरक्षक गिरीश जोशी ने संबोधित किया। बैठक में तय किया कि सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से उत्तराखंड की संस्कृति के वाहक श्री नंदा महोत्सव 2023 को भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा।
बैठक में अशोक साह, विमल चैधरी, मुकुल जोशी, भुवन बिष्ट, चंद्र मौलिक साह, आनंद बिष्ट, विश्वकेतु वैद्य, हेम लता पांडेय, जगमोहन सिंह बिष्ट, सभासद मोहन नेगी, कैलाश रौतेला, भारती साह, दीप्ति बोरा, कैलाश सिंह राठौड़, बसंत जोशी,धर्मेंद्र शर्मा, रक्षित साह, गिरीश भट्ट ,जगदीश चंद्र तिवारी, प्रकाश पांडेय, राजेन्द्र साह मौजूद रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *