IMG 20260121 WA0015 लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने की निष्पक्ष जांच की मांग

लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने की निष्पक्ष जांच की मांग

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

 

भीमताल।कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने लघु सिंचाई विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है। विधानसभा भ्रमण के दौरान वे भीमताल ब्लॉक के सिलडी गांव के घटगाड़ तोक पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उन्हें लघु सिंचाई विभाग की योजना में हुई कथित अनियमितताओं से अवगत कराया।

मनोज शर्मा ने ग्रामीणों के साथ योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दो वर्ष पूर्व आई आपदा में बह गई सिंचाई गूल के स्थान पर स्वीकृत नई योजना में लोहे के पाइपों के बजाय प्लास्टिक पाइप लगाए गए। साथ ही पूरी योजना में कहीं भी चैम्बर नहीं बनाए गए तथा जोड़-तोड़ में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा संबंधित जेई से लगातार शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने ठेकेदार से मिलीभगत कर मामले को दबाने का प्रयास किया। इस कथित भ्रष्टाचार में जनता के टैक्स के लाखों रुपये बर्बाद हो गए।

मनोज शर्मा ने बताया कि उन्होंने पूरी योजना की वीडियो रिकॉर्डिंग कर उच्च अधिकारियों को भेजी है तथा मौके पर ही अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई से फोन पर बात कर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे मामले से संबंधित वीडियो महामहिम राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।

मनोज शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

1610202602 लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने की निष्पक्ष जांच की मांग Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *