IMG 20260711 WA0034 धारी ब्लॉक पहुंचे मंत्री कैड़ा, ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

धारी ब्लॉक पहुंचे मंत्री कैड़ा, ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

भीमताल। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को धारी ब्लॉक में भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य समेत विभिन्न जनसमस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

मंत्री कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात और आपदा के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे जेसीबी मशीनें तैनात रखी जाएं, ताकि भूस्खलन या अन्य कारणों से बंद होने वाले मोटर मार्गों को शीघ्र खोला जा सके। उन्होंने जिला प्रशासन को भी मानसून के दौरान पूरी सतर्कता बरतने और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंत्री कैड़ा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देनी चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए सरकार और जनप्रतिनिधि निरंतर प्रयासरत हैं। कार्यक्रम के अंत में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *