नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 9 जुलाई के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। भारी से बहुत भारी बारिश, नदियों-नालों में तेज बहाव और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए लिया गया है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

