IMG 20261124 WA0026 हल्द्वानी में सरस आजीविका मेले का भव्य शुभारंभ, 29 राज्यों के स्वयं सहायता समूहों ने लगाए 250 स्टॉल

हल्द्वानी में सरस आजीविका मेले का भव्य शुभारंभ, 29 राज्यों के स्वयं सहायता समूहों ने लगाए 250 स्टॉल

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

महिला सशक्तीकरण और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा, 3 दिसंबर तक चलेगा दस दिवसीय मेला

हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में मंगलवार को दस दिवसीय सरस आजीविका मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। मेले में देश के 29 राज्यों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। मेले में कुल 250 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें से 172 स्टॉल महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के लिए आवंटित किए गए हैं। मेला 3 दिसंबर तक आयोजित होगा।

IMG 20261124 WA0025 हल्द्वानी में सरस आजीविका मेले का भव्य शुभारंभ, 29 राज्यों के स्वयं सहायता समूहों ने लगाए 250 स्टॉल

इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सरस आजीविका मेला महिला सशक्तीकरण एवं ग्रामीण आजीविका को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार वस्तुओं, हस्तशिल्प एवं कलाकृतियों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों के समूहों को एक-दूसरे की कला, संस्कृति और कार्यशैली को जानने-समझने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल के मंत्र को आत्मसात करते हुए मेले में बायर-सेलर मीट का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों एवं ग्रामीण उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार मिल सकेगा।

IMG 20261124 WA0047 हल्द्वानी में सरस आजीविका मेले का भव्य शुभारंभ, 29 राज्यों के स्वयं सहायता समूहों ने लगाए 250 स्टॉल

 

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने कहा कि सरस मेले के माध्यम से मातृशक्ति द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों को बेहतर मंच मिलेगा। मेले में उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट एवं पारंपरिक उत्पादों को करीब से जानने और समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन लोकल फॉर वोकल की अवधारणा को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेले में शुद्ध देशी एवं स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही आजीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि इससे उत्पादकों को बाजार और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को बेहतर उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।

मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। कुमाऊं सांस्कृतिक कला उत्थान समिति नैनीताल के कलाकारों ने ‘तेरो नथुली को डोर’ गीत पर छपेली लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। पारंपरिक कुमाऊंनी वेशभूषा, मधुर लोकधुनों और आकर्षक नृत्य मुद्राओं के माध्यम से कलाकारों ने कुमाऊं की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं पारंपरिक लोकसंगीत को जीवंत कर दिया।

IMG 20261124 WA0024 हल्द्वानी में सरस आजीविका मेले का भव्य शुभारंभ, 29 राज्यों के स्वयं सहायता समूहों ने लगाए 250 स्टॉल

वहीं, सुजाता माहेश्वरी की टीम ने हनुमान चालीसा की शास्त्रीय संगीत शैली पर आधारित कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। सुर, ताल और भाव-भंगिमाओं के सुंदर समन्वय से सजी इस प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। दर्शकों ने भक्ति, शास्त्रीय संगीत और भारतीय नृत्य कला के इस अनूठे संगम का आनंद लिया।

IMG 20261124 WA0012 हल्द्वानी में सरस आजीविका मेले का भव्य शुभारंभ, 29 राज्यों के स्वयं सहायता समूहों ने लगाए 250 स्टॉल

सरस आजीविका मेले में विभिन्न राज्यों के पारंपरिक उत्पादों, हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजनों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार वस्तुओं की प्रदर्शनी और बिक्री आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मेले के माध्यम से जहां महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं विपणन का अवसर मिलेगा, वहीं लोगों को देश के विभिन्न राज्यों की कला, संस्कृति और पारंपरिक उत्पादों से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, सहायक परियोजना निदेशक चंद्रा फर्तियाल आदि मौजूद रहे।

 

1610202602 हल्द्वानी में सरस आजीविका मेले का भव्य शुभारंभ, 29 राज्यों के स्वयं सहायता समूहों ने लगाए 250 स्टॉल Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *