IMG 20260820 WA0089 गुनियालेख इंटर कॉलेज में स्थायी प्रधानाचार्य और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग

गुनियालेख इंटर कॉलेज में स्थायी प्रधानाचार्य और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग

उत्तराखण्ड एजुकेशन/कोचिंग ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिले कांग्रेस नेता मनोज शर्मा, सौंपा ज्ञापन

नैनीताल। राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख, धारी में स्थायी प्रधानाचार्य सहित विभिन्न विषयों के रिक्त शिक्षक पदों पर तत्काल नियुक्ति की मांग को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय में स्थायी नियुक्तियां किए जाने की मांग उठाई।

मनोज शर्मा ने कहा कि गुनियालेख इंटर कॉलेज क्षेत्र का महत्वपूर्ण विद्यालय है। यहां आसपास के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। क्षेत्र में यह एकमात्र इंटर कॉलेज होने के कारण विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों और पूर्ण प्रभार वाले प्रधानाचार्य की नियुक्ति बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्रधानाचार्य समेत कई विषयों के शिक्षकों के पद रिक्त हैं, जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी से मांग की कि प्रधानाचार्य पद पर पूर्ण प्रभार वाले प्रधानाचार्य की नियुक्ति के साथ ही रिक्त शिक्षक पदों को भी तत्काल भरा जाए।

मनोज शर्मा ने बताया कि लगातार क्षेत्र भ्रमण के दौरान विद्यालय के अध्यापक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष सहित क्षेत्र के कई सम्मानित लोगों ने विद्यालय में स्टाफ की कमी का मामला उनके सामने रखा था। क्षेत्र की जनता की इसी मांग को लेकर उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है।

उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन प्रक्रिया को लेकर क्षेत्र के जागरूक अभिभावक चिंतित हैं। ऐसे में सरकार और शिक्षा विभाग को मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय में स्थायी प्रधानाचार्य और शिक्षकों की नियुक्ति जल्द से जल्द करनी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।

मनोज शर्मा
कांग्रेस नेता, भीमताल विधानसभा क्षेत्र

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *