हल्द्वानी। नाबार्ड के सहयोग से महिला एवं पिछड़ा वर्ग सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से सूर्या ज़ाला क्षेत्र में महिलाओं के लिए इम्ब्रॉयडरी एवं एप्लिक वर्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति की अध्यक्ष सायमा हुसैन की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर नाबार्ड के डीडीएम श्री मुकेश बेलवाल भी मौजूद रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की 30 महिलाओं को इम्ब्रॉयडरी एवं एप्लिक वर्क का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को विभिन्न प्रकार के आकर्षक डिजाइन तैयार करने के साथ-साथ इम्ब्रॉयडरी एवं एप्लिक वर्क से उपयोगी उत्पाद बनाने की तकनीक सिखाई जाएगी।
प्रशिक्षणसवाना द्वारा प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगारपरक हुनर से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
समिति की ओर से बताया गया कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें अपने हुनर को आय के साधन में बदलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे महिलाएं घर से ही काम शुरू कर अपनी आमदनी बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।

