भाजपा मेयर प्रत्याशी ने आठ नुक्कड़ सभाएं कर आम जनता से अपने पक्ष में वोट मांगे
हल्द्वानी। भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने रविवार को दिन भर में आठ नुक्कड़ सभाएं कर आम जनता से अपने पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान निवर्तमान मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला एवं कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने ऐतिहासिक मतों से गजराज सिंह बिष्ट को विजयी बनाने की अपील की।
भाजपा मेयर प्रत्याशी ने आज कुसुमखेड़ा वार्ड 44, सीताराम चौराहा वार्ड 40, बेड़ीखत्ता वार्ड 35, कठघरिया वार्ड 38, लालडांठ वार्ड 49, तल्ला गोरखपुर वार्ड 11, वैलेजली लॉज वार्ड 3 में ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभाएं की। कमलुवागांजा रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में अयोध्या में श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से भाजपा मेयर प्रत्याशी ने मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर गजराज बिष्ट ने कहा कि 500 वर्षों के इंतजार के बाद हमको हमारे आराध्य देव प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर मिल पाया है।22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा की तिथि हमारे लिए किसी पर्व से कम नहीं है, आप लोग इस उत्सव को हर वर्ष मनाएं। आगामी वर्ष में वो स्वयं हल्द्वानी मेयर के रूप में इस उत्सव में प्रतिभाग करेंगे। यह सुनकर मौजूद महिलाओं ने जय श्री राम के नारों से उदघोष कर विजयी होने का आशीर्वाद दिया। मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में 107 पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जा चुका है।
हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में कठघरिया से बनभूलपुरा तक अतिक्रमण हटाने का कार्य चल रहा है, लगभग 15 किलोमीटर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने में कोई शोर गुल नहीं होता है। यहां तक कि कुसुमखेड़ा चौराहे में चार मंजिला मकान अतिक्रमण की जद में आने पर ध्वस्त कर दिया जाता है, कोई हंगामा नहीं होता है, लेकिन जब बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाता है तो उपद्रव हो जाता, आगजनी की जाती है। सफाई कर्मी, महिला सुरक्षा कर्मी एवं मीडिया कर्मियों की जान पर बन आती है। पुलिस कर्मियों को बंधक बनाकर जिंदा जलाए जाने का प्रयास किया जाता है।
कांग्रेस प्रत्याशी इन उपद्रवियों के सिर्फ 20 हजार वोटो को पाने के लिए इंसानियत को गिरवी रख अपना जमीर बेच कर आ जाते हैं। इतना ही नहीं वापस लौट कर मिठाई बांट रहे है कि उपद्रवियों का वोट उनको एकतरफा मिल गया। कांग्रेस हल्द्वानी को किस दिशा में ले जाना चाहती है। इंसानियत को तार-तार करने वालों के सहारे राजनीतिक सीढ़ी चढ़ना चाहते हैं। हल्द्वानी की जनता आगामी 23 जनवरी को अपने एक-एक वोट की चोट से इनको सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। प्रचार अभियान के दौरान प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, चन्दन बिष्ट, धीरज पांडे, भुवन जोशी, प्रमोद तोलिया, रेनू अधिकारी, महेश शर्मा, नवीन भट्ट, श्याम सिंह मेहरा, विनोद तिवारी, प्रताप बोहरा, बेला तोलिया, रेनू जोशी, गीता थूवाल, कमल पांडे, हेमंत भट्ट, विपिन पांडे समेत स्थानीय जनता मौजूद रही।
