almora nanda devi mela 2026 अल्मोड़ा: नंदादेवी मेले की तैयारियां तेज, सीएम धामी को दिया गया उद्घाटन का निमंत्रण

अल्मोड़ा: नंदादेवी मेले की तैयारियां तेज, सीएम धामी को दिया गया उद्घाटन का निमंत्रण

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेले के आयोजन को लेकर नंदादेवी मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। समिति ने मुख्यमंत्री को मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने मेले की तैयारियों की जानकारी लेते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और उद्घाटन अवसर पर अल्मोड़ा पहुंचने का आश्वासन दिया।

मुलाकात के दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मेले की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नंदादेवी मेला अल्मोड़ा की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का प्रमुख पर्व है। मेले में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ देश-प्रदेश से पर्यटक भी पहुंचते हैं। समिति के अनुसार मुख्यमंत्री ने मेले के सफल आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति से मेले की गरिमा और भव्यता बढ़ेगी। साथ ही अल्मोड़ा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को व्यापक पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि मेले के भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में मेयर अजय वर्मा, मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, पार्षद अमित साह, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट ‘चीमा’, पार्षद अभिषेक जोशी तथा समिति सदस्य संजय साह ‘रिक्खू’ शामिल रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *