dm rayal 23 सितंबर को बंद रहेंगे नैनीताल नगर क्षेत्र के स्कूल, यह है वजह

23 सितंबर को बंद रहेंगे नैनीताल नगर क्षेत्र के स्कूल, यह है वजह

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

नैनीताल, 22 सितंबर 2026। नैनीताल के ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव के समापन के अवसर पर जिला प्रशासन ने 23 सितंबर को नगर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

महोत्सव का विधिवत समापन 23 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। इस दौरान मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और डोला विसर्जन का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के नैनीताल पहुंचने की संभावना है। इसके चलते नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार नैनीताल नगर क्षेत्र में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में 23 सितंबर को एक दिवसीय अवकाश रहेगा। डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *