नेहरू को नमन करते शिक्षकगण

नेहरू के आदर्शो पर चलने का आह्वान, हर्षोल्लास से मनाया बाल दिवस

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल

राइंका गुनियालेख में हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
धारी/हल्द्वानी। राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख में बाल दिवस हर्षोल्लास और सद्भाव पूर्ण माहौल में मनाया गया। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र द्विवेदी और वरिष्ठ प्रवक्ता डा. गोकुल सिंह मर्तोलिया ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य द्विवेदी ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन के आदर्शों पर चलने का आवाहन किया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ प्रवक्ता डा. गोकुल सिंह मार्तोलिया ने जवाहरलाल नेहरू की गुटनिरपेक्ष आंदोलन में प्रमुख भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। पवन तिवारी तथा दीपा बेलवाल ने चाचा नेहरू के बच्चों के प्रति प्रेम भाव को उजागर किया। इस अवसर पर गौरीशंकर कांडपाल, अमर सिंह बिष्ट, हेम त्रिपाठी, एमएन गोस्वामी, हरीश चंद्र, डीके शाही, सोनल जोशी, राजेश कुमार बोरा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेश नाथ गोस्वामी ने किया।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *