IMG 20261116 WA0010 पंत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ‘वाइस चांसलर ऑफ द ईयर-2026’ अवार्ड के लिए चयनित

पंत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ‘वाइस चांसलर ऑफ द ईयर-2026’ अवार्ड के लिए चयनित

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एजुकेशन/कोचिंग ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

शिक्षण, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला सम्मान

पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप को प्रतिष्ठित ‘वाइस चांसलर ऑफ द ईयर-2026’ अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। 7वें देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव (DISTF-2026) के अंतर्गत उनके चयन की घोषणा की गई है।

डॉ. कश्यप का चयन विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करने तथा शिक्षण, अधिगम एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नवाचारपूर्ण पहल के माध्यम से सशक्त शैक्षणिक वातावरण विकसित करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया है।

7वें देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव का संयुक्त आयोजन उत्तराखंड सरकार, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), ओएनजीसी तथा सोसाइटी फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट इन साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एग्रीकल्चर (SRADASTA) द्वारा किया जा रहा है।

कुलपति डॉ. कश्यप के इस सम्मान के लिए चयनित होने को पंत विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

 

1610202602 पंत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ‘वाइस चांसलर ऑफ द ईयर-2026’ अवार्ड के लिए चयनित Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *