0887689c 51dd 4ddd b4cd 5865dd0a19c6 उत्तराखंड में आंगनबाड़ी में भर्ती शुरू, 12वीं पास महिलाएं करें आवदेन

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी में भर्ती शुरू, 12वीं पास महिलाएं करें आवदेन

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

देहरादून।  आज की सबसे बड़ी खबर उत्तराखंड की उन महिलाओं के लिए है जो आंगनवाड़ी में नौकरी करना चाहती हैं। उत्तराखंड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए 587 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 2771 आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सबसे पहले जान लेते हैं आवेदन की तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं 30 जून 2026 से।
जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।
विभाग ने अभी पूरे उत्तराखंड की कुल रिक्तियों की एक संयुक्त संख्या जारी नहीं की है। हालांकि अनुमानित 587 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 2771 सहायिका के पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। भर्ती जिलेवार, ब्लॉकवार और आंगनवाड़ी केंद्रवार खाली पदों के अनुसार की जा रही है। इसलिए आवेदन करते समय अपने जिले और ब्लॉक में उपलब्ध रिक्तियां पोर्टल पर देखी जा सकती हैं।

कौन कर सकता है आवेदन
– केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी उसी ग्राम पंचायत, राजस्व ग्राम या वार्ड की निवासी होनी चाहिए जहां संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र स्थित है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। उच्च शिक्षित होने पर अतिरिक्त अंक जोड़े जाएंगे। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन विभाग द्वारा जारी नियमों और निर्धारित मेरिट प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
– आधार कार्ड
– निवास प्रमाण पत्र
– शैक्षणिक प्रमाण पत्र
– जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
– पासपोर्ट साइज फोटो
– मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

आवेदन कैसे करें
सबसे पहले उत्तराखंड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://wecduk.in/पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन करें, अपनी जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट कर दें। आवेदन का प्रिंट अपने पास सुरक्षित रखें।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *