cropped logo1 च्युरीगाढ़ जूनियर हाई स्कूल बंद करने का कांग्रेस नेता शर्मा ने किया विरोध 

च्युरीगाढ़ जूनियर हाई स्कूल बंद करने का कांग्रेस नेता शर्मा ने किया विरोध 

उत्तराखण्ड एजुकेशन/कोचिंग ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

भीमताल।भीमताल विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने धारी ब्लॉक की ग्राम सभा च्युरीगाढ़ स्थित 80 के दशक में स्थापित जूनियर हाई स्कूल को बंद कर विद्यार्थियों को दूसरे विद्यालय में भेजे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

उन्होंने भाजपा सरकार, क्षेत्रीय सांसद और विधायक पर शिक्षा व्यवस्था की उपेक्षा का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि सरकार नए विद्यालय तो नहीं बना पा रही, बल्कि पुराने विद्यालय भी बंद कर रही है, जिससे ग्रामीण विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने विद्यालय का संचालन तत्काल बहाल करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर व्यापक उग्र जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *