rubi bhatnagar kumaon jansandesh गणतंत्र दिवस समारोह में अतिथि के तौर पर शामिल होंगी हल्द्वानी की रूबी भटनागर

गणतंत्र दिवस समारोह में अतिथि के तौर पर शामिल होंगी हल्द्वानी की रूबी भटनागर

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश नैनीताल सक्सेस स्टोरी स्वरोजगार हथकरघा हस्तशिल्प
खबर शेयर करें

हस्तशिल्प एवं हथकरघा के क्षेत्र में कर रही हैं काम
हल्द्वानी। हल्द्वानी की रहने वाली रूबी भटनागर भी गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर अतिथि के रूप में परेड देखने शिरकत करेंगी। इसके लिए उन्हें भारत सरकार के कौशल एवं उद्यमिता विकास मंत्रालय, एनएसडीसी एवं निस्बड की ओर से आमंत्रित किया गया है। हस्तशिल्प एवं हथकरघा के क्षेत्र में काम कर रही रूबी अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में काम कर रही हैं।

रविवार को होने जा रहे गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में अतिथि के रूप में हल्द्वानी निवासी रूबी भटनागर को भारत सरकार के कौशल एवं उद्यमिता विकास मंत्रालय, एनएसडीसी एवं निस्बड की ओर से आमंत्रित किया गया है। इस समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों व राज्यों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुछ विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया जाता है।

रूबी भटनागर ने महिला उत्थान और स्वावलंबन के क्षेत्र में विशेष कार्य किया है। हस्तशिल्प एवं हथकरघा के क्षेत्र में रूबी ‌भटृनागर लगभग 3000 महिलाओं के समूह के साथ उत्तराखंड राज्य में कार्य कर रही हैं। रूबी भटनागर को इस कार्य के लिए वर्ष 2021 में भारत सरकार के कौशल एवं उद्यमिता विकास मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। उनकी इस उपलब्धि पर तमाम लोगों ने हर्ष जताया है।

1610202602 गणतंत्र दिवस समारोह में अतिथि के तौर पर शामिल होंगी हल्द्वानी की रूबी भटनागर Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *