IMG 20260624 WA0017 scaled राजपुरा में नशे के खिलाफ जनआक्रोश, सैकड़ों लोगों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

राजपुरा में नशे के खिलाफ जनआक्रोश, सैकड़ों लोगों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार और युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के विरोध में रविवार को क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। राजपुरा धोबी घाट चौराहे पर आयोजित इस अभियान में सैकड़ों लोगों ने भाग लेते हुए पुलिस प्रशासन से नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

अभियान में क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नशा समाज और विशेष रूप से युवाओं के भविष्य के लिए एक गंभीर अभिशाप है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरण और समाज की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट तथा पार्षद प्रतिनिधि हेमंत साहू ने कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं और इसकी वजह से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कई बार प्रदर्शन और विरोध कार्यक्रम आयोजित किए गए, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

हस्ताक्षर अभियान में राजपुरा पुलिस के प्रतिनिधियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी की। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि राजपुरा क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा तथा अवैध नशा कारोबार के खिलाफ प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बनाया जाएगा।

अभियान में एडवोकेट गोविंद बिष्ट, पार्षद प्रतिनिधि हेमंत साहू, कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट, पार्षद धर्मवीर, त्रिलोक बनौली, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, विजेंद्र चौहान, राजो टंडन, शशि आर्य, भविष्य रावत, अमित रावत, सूरज प्रकाश, राजेंद्र सिंह बिष्ट, गुरवचन नागपाल, नवीन चौहान समेत सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *