10 मंत्री कैड़ा ने हल्द्वानी आवास में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

मंत्री कैड़ा ने हल्द्वानी आवास में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

कुमाऊ जनसन्देश ब्यूरो
हल्द्वानी। भीमताल विधायक और उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का कहना है कि चुनाव हो या न हो वे हमेशा जनता के बीच रहते आएं है। जनता ही उनकी भगवान है। मंत्री कैड़ा का कहना है कि वे 2027 का चुनाव लडेंगे और जीतेंगे। उनका कहना है कि वे तो खुली किताब हैं जनता उनके बारे में सब कुछ जानती है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में जनता से शराब, चरस बेचने और पीने वाले जनप्रतिनिधियों से सावधान रहने की अपील की है।

मंत्री कैड़ा ने बुधवार को प्रातः अपने हलद्वानी स्थित आवास पर जनता की समस्याएं सुनी और निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को फोन भी किए और जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार जन समस्याओ का प्राथमिकता से समाधान करा रही है। ऐसे में अधिकारी भी जन समस्याओं के प्रति गंभीर रहें।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *