IMG 20260703 WA0047 scaled शिल्पी पंत बनी नैनीताल की परियोजना निदेशक, बागेश्वर के CDO आर.सी. तिवारी बने उपायुक्त

शिल्पी पंत बनी नैनीताल की परियोजना निदेशक, बागेश्वर के CDO आर.सी. तिवारी बने उपायुक्त

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल बागेश्वर
खबर शेयर करें

बागेश्वर। बागेश्वर के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) आर.सी. तिवारी का तबादला उपायुक्त (परियोजना), ग्राम्य विकास विभाग, पौड़ी के पद पर हो गया है। वहीं, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत को परियोजना निदेशक, नैनीताल की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शुक्रवार को विकास भवन सभागार में दोनों अधिकारियों सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कापड़ी के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके प्रशासनिक योगदान, कार्यकुशलता और सौहार्दपूर्ण कार्यशैली की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने सभी अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। इस अवसर पर नरेश कुमार ने बागेश्वर के नए मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उनका अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *