सीएम धामी

राखी का तोहफा: महिला समूहों के उत्पादों की बिक्री कराएगी उत्तराखंड सरकार

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून

प्रदेश में शुरू होगी मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना होगी शुरू
देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार महिला समूहों के उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही प्रदेश में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना शुरू कर दी जाएगी। इसके तहत प्रदेश में कार्यरत तमाम महिला समूहों की ओर से निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।
रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजनाश् के रूप में तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। योजना का संचालन महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के माध्यम से प्रदेश में कार्यरत तमाम महिला समूहों की ओर से निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश में हजारों महिला समूह सक्रिय हैं और ये विभिन्न उत्पाद बनाते हैं। मगर बिक्री की उचित व्यवस्था न होने के कारण इनके उत्पादों की उम्मीद के मुताबिक बिक्री नहीं हो पाती है जिससे समूह की आय में भी खास इजाफा नहीं हो पाता है।
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के माध्यम से प्रदेश में कार्यरत तमाम महिला समूहों की ओर से निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विकास खंड में महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की किसी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शनी लगवाकर महिला समूहों को विपणन के लिए समुचित अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *