धारी/भीमताल । उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज पदमपुरी, धारी क्षेत्र में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में पीएलवी प्रकाश सिंह पचवाड़ी ने उपस्थित नागरिकों एवं विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक अधिकारों, संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के साथ ही विभिन्न विधिक सेवाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की जानकारी होना भी आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता एवं अन्य विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। शिविर में प्रतिभागियों ने विधिक एवं संवैधानिक विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

