kishan singh नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य एवं धारी-पोखराढ़ निवासी किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से दुग्ध संघ एवं प्रबंध कमेटी सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर से दुग्ध संघ में भी शोक व्याप्त है।
किशन सिंह बिष्ट नैनीताल दुग्ध संघ में दो बार निर्विरोध संचालक मंडल सदस्य निर्वाचित हुए थे। इसके साथ ही वह धारी क्षेत्र में दो बार ग्राम प्रधान एक बार क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहे। ग्रामीण विकास, दुग्ध व्यवसाय, पशुपालन तथा पहाड़ में कीवी उत्पादन को बढ़ावा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
किशन सिंह बिष्ट को पहाड़ में ‘कीवीमैन’ के नाम से भी पहचान मिली। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र में कीवी उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों और पशुपालकों को दुग्ध व्यवसाय एवं पशुपालन से जोड़ने में योगदान दिया। उनका सामाजिक एवं सहकारी क्षेत्र से भी गहरा जुड़ाव रहा।
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कल से तीन दिनों तक बैठक, बोनस वितरण सहित अन्य निर्धारित कार्यक्रमों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष ने कहा कि किशन सिंह बिष्ट का निधन दुग्ध संघ और सहकारी क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
उनके निधन पर नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड आँचल परिवार समेत प्रबंध कमेटी, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *