hariah paneru आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल में भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का ऐलान

आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल में भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का ऐलान

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल राजनीति
खबर शेयर करें

ओखलकांडा। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता हरीश पनेरू ने ओखलकांडा ब्लॉक की कुण्डल ग्राम सभा स्थित आमा मंदिर से अपने चुनावी अभियान का शंखनाद किया। आस्था के प्रमुख केंद्र आमा मंदिर से उन्होंने भीमताल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान किया। इस दौरान हरीश पनेरू ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार, अत्याचार और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ वह मजबूती से आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर गांव-गांव पहुंचकर संवाद किया जाएगा और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

harish paneru 0 आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल में भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का ऐलान

हरीश पनेरू ने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र की जनता को एकजुट कर पारदर्शिता, विकास और जनहित को प्राथमिकता देना है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया है। चुनावी अभियान की शुरुआत के प्रतीक के तौर पर उन्होंने आमा मंदिर में शंख बजाकर चुनावी रण में उतरने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता की समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को समझने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हो रहे अनैतिक कार्यों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास होगा।

राजनीतिक सफर से रहा है पुराना जुड़ाव

हरीश पनेरू का क्षेत्र की राजनीति से पुराना जुड़ाव बताया जाता है। वर्ष 2008 में उन्होंने अधोड़ा, डूंगरी और कुण्डल क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। अब आमा मंदिर से चुनावी शंखनाद के साथ उन्होंने आगामी दिनों में भीमताल विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करने की घोषणा की है।

1610202602 आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल में भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का ऐलान Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *