IMG 20260918 WA0000 जागेश्वर में सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ

जागेश्वर में सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड ताजा खबर
खबर शेयर करें

11 हजार दीपों से सजा ‘आशीर्वाद का दीया’, जनकल्याण और सेवा का लिया संकल्प

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जनपद में आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को जागेश्वर धाम में भव्य शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सेवा, जनभागीदारी, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी भनोली सैम्या गर्ब्याल, जिला पंचायत अल्मोड़ा के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय कलाकारों और प्रतिभागियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षण और प्रोत्साहन देने का संदेश दिया।

11 हजार ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

इस अवसर पर जागेश्वर धाम परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद सहित क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग शामिल हुए।

सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सेवा, सद्भाव, जनभागीदारी और जनकल्याण के संकल्प को अभिव्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए आमजन से अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम में सेवा और जनभागीदारी की भावना को बल मिला। जिला पंचायत अल्मोड़ा की ओर से बताया गया कि अभियान के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जनकल्याण, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *