logo नैनीताल के रंगकर्मी जहूर आलम को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

नैनीताल के रंगकर्मी जहूर आलम को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल न्यूज डायरी

छह मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित
नैनीताल। प्रसिद्ध रंगकर्मी और नाट्य संस्था युगमंच के संस्थापक सदस्यों में से एक जहूर आलम को संगीत नाटक अकादमी वर्ष 2023 के राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह सम्मान उन्हें नाट्य विधा में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए छह मार्च को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से दिया जाएगा। इस मौके पर उन्हें अंगवस्त्र, ताम्रपत्र एवं एक लाख रुपये की सम्मान राशि भेंट की जाएगी।

नाट्य संस्था युगमंच की पूर्व कलाकार लता तिवाड़ी और उनके पति संजय पांडे को संयुक्त रूप से युवा श्रेणी का उस्ताद बिसमिल्ला खान सम्मान दिया जाएगा। उन्हें यह सम्मान पारंपरिक लोक संगीत एवं नृत्य के लिए मिलेगा। नैनीताल में ही पले बढ़े संतूर वादक पार्थो राय चैधरी को भी संतूर वादन में सम्मान मिला है। लोक संगीत के क्षेत्र में संगीत नाटक अकादमी सम्मान राकेश भट्ट को मिला है। सभी को समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। जहूर आलम का कहना है कि यह सम्मान उनके लिए माता-पिता का आशीर्वाद, पत्नी मुन्नी का सहयोग समेत सभी रंगकर्मी साथियों के स्नेह का प्रतीक है। उन्हें यह सम्मान मिलने पर नगर में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *