minister rekha arya गुरुवार को 13 महिलाओं और किशोरियों को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, 32 को आंगनबाड़ी सम्मान

गुरुवार को 13 महिलाओं और किशोरियों को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, 32 को आंगनबाड़ी सम्मान

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

देहरादून। गुरुवार को राज्य सरकार वर्ष 2023-24 में अपने क्षेत्रों में सराहनीय और उत्कृष्टï कार्य करने वाली 13 महिलाओं और किशोरियों को राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार और 32 को आंगनबाड़ी सम्मान से सम्मानित करेगी।
हरिद्वार बाईपास स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षाग्रह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या महिलाओं को सम्मानित करेंगी।

इनको मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार
खेल के क्षेत्र में अल्मोड़ा की प्रीति गोस्वामी, हस्तशिल्प के क्षेत्र में चमोली की नर्मदा देवी रावत, साहित्य के क्षेत्र में चंपावत की सोनिया आर्या, खेल क्षेत्र में बागेश्वर की नेहा देवली, गढ़वाली लोक गायन के क्षेत्र में देहरादून की डा. माधुरी बड़थ्वाल, खेल क्षेत्र में हरिद्वार की संगीता राणा, विज्ञान के क्षेत्र में नैनीताल की सुधा पाल, खेल क्षेत्र में पौड़ी की अंकिता ध्यानी, सामाजिक क्षेत्र में पिथौरागढ़ की शकुंतला दताल, साहसिक कार्य पर रुद्रप्रयाग की विनीता देवी, सामाजिक क्षेत्र में टिहरी गढ़वाल की रीना उनियाल, पैरा बैडमिंटन में बेहतर प्रदर्शन पर ऊधमसिंह नगर की मनदीप कौर, सामाजिक क्षेत्र में उत्तरकाशी की गीता गैरोला।

इनको मिलेगा आंगनबाड़ी पुरस्कार
अल्मोड़ा से देवकी और गुडडी देवी, बागेश्वर से कमला खेतवाल, चमोली से धनेश्वरी देवी, अनीता देवी, पुष्पा देवी, चंपावत से सीमा जोशी, मंजू बिष्ट, देहरादून से रजनी गुलेरिया, प्रियतमा सक्सेना, हरिद्वार से रश्मी शर्मा, रेशमा, नैनीताल से हंसा मेहरा, दुर्गा बनौला व शोभा बौडाई, पौड़ी गढ़वाल से कविता देवी, जयाभारती देवी, उर्मिला देवी, दमयंती देवी, पिथौरागढ़ से भागीरथी देवी, बीनू धामी, सरोज द्विवेदी, रुद्रप्रयाग से विधि रौतेला, टिहरी गढ़वाल से समा पंवार, जुप्पा देवी, पिंकी, उधमसिंह नगर से आरती, समीता श्रीवास्तव, भारती देवी, अंजुरानी चौहान एवं उत्तरकाशी जिले से सोनू और सुषमा।

 

26032025 गुरुवार को 13 महिलाओं और किशोरियों को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, 32 को आंगनबाड़ी सम्मान Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *