चम्पावत में बैठक के दौरान डीएम व समूह की महिलाएं

चम्पावत में महिलाओं ने भोजपत्र, पिरूल से बनाई राखियां

उत्तराखण्ड ऐपण कला कारोबार चम्पावत ताजा खबर

स्टालों के निरीक्षण के दौरान डीएम नवनीत पांडे ने भी खरीदे स्थानीय उत्पाद
चम्पावत। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में मुख्यमंत्री सशक्त बहन उत्सव योजना अंतर्गत स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी के संबंध में गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।
मुख्यमंत्री ने सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से सभी जनपदों से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने सभी से उनके द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों एवं उनकी बिक्री की जानकारी ली।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपील भी की है कि त्योहारों एवं विशेष पर्वों पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये स्थानीय उत्पादों को जरूर खरीदें। ‘वोकल फॉर लोकल’ से जहां हमारे उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी।
संवाद के दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों ने बताया कि रक्षा बंधन के अवसर पर उनके द्वारा भोजपत्र, ऐपण, वैजयंती माला, पिरूल एवं अन्य स्थानीय उत्पादों पर आधारित राखियां बनाई गई हैं। जिनकी बाजार में मांग भी बहुत है। सभी जनपदों में जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय उत्पादों पर आधारित राखियों की बिक्री के लिए स्टॉल भी लगाये गये हैं।
वर्चुअल के माध्यम से जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने अवगत कराया कि जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में महिला समूह द्वारा चीड़ की पत्तियां एवं अन्य सामग्री से राखी निर्मित की जा रही है। महिला समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को मुख्यमंत्री सशक्त बहन उत्सव योजना अंतर्गत व्यापक बाजार उपलब्ध कराए जाने हेतु जनपद के सभी विकासखण्डों के सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शनी लगाई जा रही है। जिसमें विकासखंड चंपावत के रोडवेज बस स्टेशन, टनकपुर बाजार एवं बनबसा बाजार मुख्य डाकघर, विकासखंड लोहाघाट के मुख्य बाजार व मुख्य डाकघर तथा विकासखंड बाराकोट के मुख्य बाजार के साथ ही विकासखंड पाटी के विकासखंड गेट के सामने पाटी स्टेशन के सामने प्रदर्शनी लगाई जा रही है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।
इस दौरान जिलाधिकारी नवनीत पांडेय द्वारा जिले की विभिन्न महिला समूहों द्वारा हाथ से निर्मित राखियां को भी खरीदा तथा उनकी सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *