rojgar mela 1 रोजगार: 60 पदों पर होगी भर्ती, खटीमा और काशीपुर में प्लेसमेंट ड्राइव

रोजगार: 60 पदों पर होगी भर्ती, खटीमा और काशीपुर में प्लेसमेंट ड्राइव

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एजुकेशन/कोचिंग करियर ताजा खबर
खबर शेयर करें

जिला सेवायोजन विभाग बेरोजगारों को उपलब्ध करा रहा रोजगार का अवसर
रुद्रपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय, ऊधमसिंह नगर की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए खटीमा और काशीपुर में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी। इसमें लेबरनेट सर्विस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, रुद्रपुर के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। कंपनी की ओर से लर्न एंड अर्न योजना के तहत बजाज ऑटो लिमिटेड, पंतनगर में विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल के अनुसार, विभाग के अनुसार असेंबली टेक्नीशियन तथा प्रोडक्शन एवं क्वालिटी ट्रेनी के कुल 60 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार से 18 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी पात्र होंगे।
खटीमा में प्लेसमेंट ड्राइव 12 अगस्त को सुबह 10 बजे खंड विकास कार्यालय के सभागार में आयोजित होगा। वहीं, काशीपुर में 13 अगस्त को सुबह 10रू30 बजे नगर सेवायोजन आईटीआई युवक काशीपुर कार्यालय, सूत मिल रोड में ड्राइव आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, फोटो और सीवी के साथ निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए 05944-250691, 9354460971 और 7065221141 पर संपर्क किया जा सकता है।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *