IMG 20260922 WA0036 बड़ौदा आरसेटी हल्द्वानी में 13 दिवसीय CCTV एवं सुरक्षा उपकरण प्रशिक्षण शिविर का समापन

बड़ौदा आरसेटी हल्द्वानी में 13 दिवसीय CCTV एवं सुरक्षा उपकरण प्रशिक्षण शिविर का समापन

उत्तराखण्ड एजुकेशन/कोचिंग टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ स्वरोजगार और उद्यमिता के गुर सिखाए

हल्द्वानी। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (RSETI), हल्द्वानी में आयोजित 13 दिवसीय ‘इंस्टॉलेशन एंड सर्विस ऑफ CCTV, सिक्योरिटी, फायर अलार्म एंड स्मोक डिटेक्टर्स’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में स्थानीय युवाओं को CCTV, सुरक्षा उपकरण, फायर अलार्म एवं स्मोक डिटेक्टर्स की स्थापना, रखरखाव और सर्विसिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को तकनीकी दक्षता के साथ सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक कौशल भी सिखाए गए। इसमें डिजिटल मार्केटिंग, ग्राहक सेवा, बिजनेस ब्रांडिंग और अपने कार्य का प्रचार-प्रसार करने की जानकारी दी गई, ताकि प्रतिभागी प्रशिक्षण के बाद अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें।

समापन सत्र में संस्थान के फैकल्टी नरेंद्र सिंह पिलख्वाल एवं वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता सुरेश बिष्ट ने प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता, बजट प्रबंधन तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत बैंक ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व निदेशक जीवन भंडारी एवं एसेसर धीरज घिल्डियाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल सुरक्षा और फायर सेफ्टी उपकरणों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में आरसेटी से प्राप्त प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अन्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में भी मददगार साबित हो सकता है।

संस्थान की ओर से बताया गया कि स्वरोजगार स्थापित करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को आगामी दो वर्षों तक तकनीकी एवं प्रशासनिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *