कार्यक्रम को सम्बोधित करते सीएम धामी

ऐपण को देश-दुनिया में पहचान दिलाने के हो रहे प्रयास: धामी

उत्तराखण्ड ऐपण ताजा खबर देहरादून नैनीताल

संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की ओर से ऐपण महोत्सव शुरू
देहरादून। रविवार को हरिद्वार बाईपास स्थित उत्तराखंड संस्कृति साहित्य कला परिषद के सभागार में ऐपण महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नहीं पहुंच पाए लेकिन उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर आयोजकों का उत्साहवर्धन कर लोगों को भी प्रेरित किया। कहा कि सामूहिक प्रयास से ही ऐपण को वैश्विक पहचान मिलेगी।
वीडियो संदेश के जरिए सीएम धामी ने कहा कि सरकार ऐपण कला को देश-विदेश में नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्य अतिथियों को भी ऐपण से बने उत्पाद भेंट किए जा रहे हैं तो वहीं ऐपण कलाकारों को भी प्रोत्याहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने 15 अक्तूबर से 12 नवंबर दीपावली तक ऐपण महोत्सव बनाने का आह्वान किया। कहा कि ऐपण कला लोक संस्कृति की विधा है। परिवार की सुख समृद्धि के लिए घर की दीवारों और देहरियों पर ऐपण बनाया जाता है।
सरकार का प्रयास है कि इस कला को देश दुनिया तक पहुंचाया जाए। इसके लिए सामूहिक प्रयास से ऐपण को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने आह्वान किया दीपावली तक ऐपण हर घर का हिस्सा बने। इसके लिए लोग अपने घरों पर ऐपण बना कर परिवार के साथ सेल्फी को सोशल मीडिया पर अपलोड करें।
संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने कहा कि दीपावली तक पूरे प्रदेश में ऐपण महोत्सव बनाया जाएगा।

 

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *