Screenshot 2023 12 06 13 13 39 631 com.whatsapp 14 करोड़ से संवारे जाएंगे हल्द्वानी के तिराहे_ चौराहे : अशोक कुमार

14 करोड़ से संवारे जाएंगे हल्द्वानी के तिराहे_ चौराहे : अशोक कुमार

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल

हल्द्वानी ।

अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी ने बताया कि शासन ने हल्द्वानी क्षेत्र के 13 सड़कों व चौराहों के लिए रोड सेफ्टी ऑडिट समिति के अनुमोदन पर 1423.6 लाख के जंक्शन सुधार कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की है।

 

ईई लोनिवि अशोक चौधरी ने बताया कि हल्द्वानी शहर व आसपास की सड़कों और चौराहों के सुधार के लिए शासन ने 1423.6 लख रुपए बजट की स्वीकृत किया है। इन सड़कों में मुख्य रूप से कमलुवागांजा तिराहा कालाढूंगी रोड जंक्शन सुधार कार्य, ऊंचापुल कालाढूंगी रोड जंक्शन सुधार कार्य, लालडांठ तिराहा कालाढूंगी रोड जंक्शन सुधार कार्य, कठगरिया चौराहा कालाढूंगी रोड जंक्शन सुधार कार्य, मुखानी चौराहा कालाढूंगी रोड जंक्शन सुधार कार्य, कमलुआ गांजा रोड कालाढूंगी गैस गोदाम रोड जंक्शन सुधार कार्य, कुसुमखेड़ा तिराहा कालाढूंगी रोड जंक्शन सुधार कार्य, सिंधी चौराहा एवं मंगल पड़ाव मार्ग चौड़ीकरण एवं सुधार कार्य, रामपुर रोड पंचायत घर चौराहा जंक्शन सुधार कार्य, यातायात नगर देवलचौड़ चौराहे का सुधार कार्य, लामाचौड़ चौराहा जंक्शन का सुधार कार्य, नरीमन चौराहा काठगोदाम जंक्शन का सुधार कार्य, कालटैक्स तिराहा जंक्शन का सुधार कार्य आदि शामिल है।जल्द ही इन सभी सुधार कार्यों का निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *