IMG 20260706 WA0037 अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू, पहले दिन ही 1.10 करोड़ से अधिक की जमा

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू, पहले दिन ही 1.10 करोड़ से अधिक की जमा

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कारोबार ताजा खबर
खबर शेयर करें

उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने किया शुभारंभ, पहले दिन खुले 175 नए खाते

काशीपुर। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने अपनी 67वीं शाखा का शुभारंभ काशीपुर में किया। शाखा का उद्घाटन उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने बैंक के अंशधारकों, खाताधारकों और कर्मचारियों को नई शाखा के शुभारंभ की बधाई देते हुए बैंक की निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि बैंक पूर्व की भांति अपनी बेहतर सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र की जनता को लाभान्वित करता रहेगा।

कार्यक्रम में बैंक के महाप्रबंधक बी.एस. मेहता ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक उत्तर भारत का सबसे बड़ा नगर सहकारी बैंक है और बैंक लगातार अपने सेवा क्षेत्र का विस्तार कर रहा है। नई शाखा के संचालन के पहले ही दिन बैंक को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। शाखा में लगभग 175 नए खाते खोले गए तथा 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा हुई।

कार्यक्रम में बैंक संचालक मंडल की सदस्य सुजाता गुलाटी, जितेन्द्र सिंह रावत, रामनगर रोड शाखा के प्रबंधक पंकज जोशी, उपमहाप्रबंधक अभिनव बग्गा, सहायक महाप्रबंधक मोहन सिंह मेहरा, तेजपाल सिंह, सोमेशकांत सक्सैना, गौरव जोशी, सुस्मिता सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अमित जोशी, विवेक बोरा, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, दीपक पांडे, जगदीश सिंह एवं यशपाल रौतेला सहित बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी, कर्मचारी, सम्मानित ग्राहक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान सेवानिवृत्त न्यायाधीश मोहम्मद सुल्तान, मोहम्मद उस्मान, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विजेंद्र चौधरी, राज कुमार सेठी, रमन सारस्वत, सुशील कुमार, नितिन अरोड़ा, अधिवक्ता विवेक अग्रवाल तथा योगेश कुमार समेत अनेक लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *