उदघाटन के दौरान सांसद अजय टम्टा

अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में मरीज के बेड पर लिया जा सकेगा एक्स-रे

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड ताजा खबर
खबर शेयर करें

सांसद टम्टा ने किया मोबाइल डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन
कुमाऊं जनसन्देश डेस्क
अल्मोड़ा। सांसद अजय टम्टा ने आज बेस चिकित्सालय में मोबाइल डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया। 20.72 लाख रूपये कीमत की यह डिजिटल एक्स-रे मशीन बेस चिकित्सालय द्वारा सांसद निधि से क्रय की गयी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक तकनीक की डिजिटल एक्स-रे मशीन वायरलेस है। यह मशीन बिना फिल्म के है जिसमें रिपोर्ट डिजिटल रूप में प्राप्त होगी। कोरोना के लक्षण वाले मरीजों के एक्स-रे इस मशीन से लिया जाएगा। इस पोर्टेबल मशीन की मदद से मरीज के बेड मे जाकर एक्स-रे लिया जा सकेगा जिसका रिजल्ट तत्काल प्राप्त होगा।
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि इस मशीन के अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के लोगों को काफी सहायता मिलेगी। उन्हांेने पीएमएस बेस डा. एचसी गड़कोटी से कहा कि कोविड-19 के अन्तर्गत अन्य उपकरणों की जरूरत होगी तो अवगत करा लिया जाय उन्हें भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि यह मशीन बेस चिकित्सालय के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। इस अवसर पर दर्शन रावत, त्रिलोक लटवाल, पंकज जोशी, बीएस मनकोटी, रेडियोलाॅजिस्ट इंचार्ज महेश भट्ट, टैक्निशियन कविता भट्ट, चिकित्सालय के बीएस बिष्ट, भूपाल मेहता, निलेश कुमार, आनन्द मेहता आदि उपस्थित थे।

1610202602 अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में मरीज के बेड पर लिया जा सकेगा एक्स-रे Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *