logo1 चीनी की महंगाई पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, 25 अगस्त को पिलाएगी ‘फीकी चाय’

चीनी की महंगाई पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, 25 अगस्त को पिलाएगी ‘फीकी चाय’

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

चीनी महंगी हुई तो कांग्रेस ने उठाया ‘फीकी चाय’ का मुद्दा, बुद्ध पार्क में होगा अनोखा विरोध

हल्द्वानी। चीनी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस अब अनोखे अंदाज में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रही है। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से 25 अगस्त को बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में ‘फीकी चाय’ पिलाकर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस का कहना है कि चीनी की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम आदमी की रसोई और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ रहा है। इसी मुद्दे को जनता के बीच उठाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को बिना चीनी की चाय पिलाकर महंगाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

कार्यक्रम में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक प्रदर्शन के जरिए सरकार का ध्यान लगातार बढ़ती महंगाई और आम जनता की परेशानियों की ओर आकर्षित किया जाएगा।

कांग्रेस ने इस कार्यक्रम की मीडिया कवरेज के लिए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को 25 अगस्त दोपहर 12:30 बजे बुद्ध पार्क पहुंचने का आमंत्रण दिया है। कार्यक्रम की जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट की ओर से दी गई है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस की ‘फीकी चाय’ का यह राजनीतिक स्वाद हल्द्वानी की सियासत में कितना असर छोड़ता है।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *