dsb campus nainital scaled संस्कृत सप्ताह के तहत डीएसबी परिसर में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

संस्कृत सप्ताह के तहत डीएसबी परिसर में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

उत्तराखण्ड एजुकेशन/कोचिंग ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल स्थित संस्कृत विभाग में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत सोमवार, 24 अगस्त से विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए श्लोकोच्चारण, पोस्टर, निबंध एवं समूह गान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भावपूर्ण श्लोक प्रस्तुत किए। वहीं पोस्टर, निबंध एवं समूह गान प्रतियोगिताओं में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. लज्जा भट्ट ने की। उन्होंने संस्कृत भाषा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा सार्वकालिक एवं सार्वभौमिक रूप से नैतिक मूल्यों के उत्कर्ष को प्रकट करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने के लिए संस्कृत का अध्ययन नितांत आवश्यक है। सभी भारतीयों को संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रो. जया तिवारी, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. सुषमा जोशी, डॉ. मनोज, डॉ. संदीप, भावना राणा, जगदीश, हर्षित जोशी, दीपक पाण्डेय, हिमांशु, काजल, प्रमोद, मीनाक्षी सहित विभाग के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *