cm dhami रक्षाबंधन पर महिलाओं को CM धामी की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा

रक्षाबंधन पर महिलाओं को CM धामी की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

देहरादून। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में 100 प्रतिशत किराया छूट के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

इस संबंध में उत्तराखंड शासन की ओर से आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शासनादेश के अनुसार, रक्षाबंधन के अवसर पर दोनों दिनों में महिलाओं को रोडवेज बसों में यात्रा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा।

महिलाओं के आवागमन को मिलेगी राहत

रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिजनों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं। ऐसे में सरकार की इस पहल से महिलाओं को सुरक्षित, सुगम और निशुल्क सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। इससे पर्व के दौरान उनके आवागमन में आसानी होने के साथ ही आर्थिक राहत भी मिलेगी।

सरकार करेगी खर्च की प्रतिपूर्ति

शासनादेश में अपर सचिव उत्तराखंड शासन रीना जोशी ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा दिए जाने से उत्तराखंड परिवहन निगम पर पड़ने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। परिवहन विभाग ने निगम को शासनादेश के अनुरूप तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

रक्षाबंधन पर धामी सरकार का यह फैसला प्रदेश की बहनों के लिए महिला सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *