IMG 20260819 WA0009 scaled हल्द्वानी नगर निगम में डिजिटल यूजर चार्ज की शुरुआत, अब ऑनलाइन होगा घर-घर कचरा शुल्क संग्रह

हल्द्वानी नगर निगम में डिजिटल यूजर चार्ज की शुरुआत, अब ऑनलाइन होगा घर-घर कचरा शुल्क संग्रह

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) योजना के तहत यूजर चार्ज संग्रहण को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बुधवार को वार्ड संख्या 52 से ऑनलाइन ऐप के माध्यम से डिजिटल पेमेंट द्वारा घर-घर यूजर चार्ज एकत्र करने के अभियान का शुभारंभ किया।

इस दौरान वार्ड 52 में कार्यरत बैनी सेना समृद्धि स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती दीपा पुनेरा एवं उनकी टीम ने डिजिटल माध्यम से यूजर चार्ज संग्रहित किया। वार्ड 52 के डी-ब्लॉक, जज फार्म निवासी गिरीश चंद्र बिनवाल एवं बिसम्बर कांडपाल ने प्रथम डिजिटल यूजर चार्ज जमा किया।

नगर निगम के अनुसार डिजिटल व्यवस्था लागू होने से आम जनता को ऑनलाइन यूजर चार्ज जमा करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही बैनी सेना की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी और यूजर चार्ज संग्रहण व्यवस्था भी अधिक प्रभावी होगी। इसके तहत मकान मालिकों के साथ-साथ किराएदारों का भी ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा और नियमानुसार यूजर चार्ज वसूला जाएगा।

इसके अलावा नगर आयुक्त ने वार्ड संख्या 50 में गंगाजली स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा खनका एवं उनकी बैनी सेना टीम के साथ कपिल कॉम्प्लेक्स, मुखानी स्थित रोहित सती क्लासेस और राघव पैथोलॉजी लैब से ऑनलाइन यूजर चार्ज जमा कराकर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से डिजिटल यूजर चार्ज संग्रहण की शुरुआत भी की।

नगर निगम द्वारा अब निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में इसी डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से यूजर चार्ज एकत्र किया जाएगा। इससे संग्रहण प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमितता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री परितोष वर्मा, माननीय पार्षद श्रीमती रेखा बिनवाल, सहायक लेखा अधिकारी श्री गणेश भट्ट, नगर परियोजना प्रबंधक डॉ. आईपी पंत, सीओ अर्चना, श्री भाषित पाठक, रजनी नैनवाल, मीनाक्षी सहित दोनों वार्डों की बैनी सेना की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *