pet नैनीताल जिले में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल

नैनीताल जिले में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया निर्णय
हल्द्वानी/नैनीताल। नैनीताल जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा और सख्त फैसला लागू कर दिया है। अब जिले के किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसके साथ ही जिले के सभी प्रमुख एंट्री प्वाइंट पर टैक्सी और बाइक रेंटल से जुड़े प्रतिबंधों की जानकारी देने वाले बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। नैनीताल जिले में नो हेलमेट नो पेट्रोल नियम का प्रभावी क्रियान्वयन शुरू हो गया है। जिलाधिकारी ’’ललित मोहन रयाल’’ के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी ’’अरविंद पांडे’’ ने जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए, जिसके बाद जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर इस नियम का पालन शुरू कर दिया गया है।

pp नैनीताल जिले में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अब पेट्रोल पंपों पर स्पष्ट रूप से ’’नो हेलमेट-नो पेट्रोल के जागरूकता बोर्ड लगाए गए हैं। बिना हेलमेट आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। परिवहन विभाग और जिला प्रशासन लगातार इसकी निगरानी भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, नैनीताल जनपद के सभी प्रमुख एंट्री प्वाइंट पर टैक्सी और बाइक रेंटल से संबंधित प्रतिबंधों की जानकारी देने वाले सूचना बोर्ड भी स्थापित कर दिए गए हैं। इन बोर्डों के जरिए पर्यटकों और वाहन चालकों को पहले से नियमों की जानकारी दी जा रही है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। आरटीओ अरविंद पांडे के अनुसार हाल के दिनों में दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में मौत और गंभीर चोट के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। जांच में अधिकांश मामलों में हेलमेट न पहनना दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण पाया गया। इसी को देखते हुए सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए यह निर्णय लागू किया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि उन्हें हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *