mukteshwar snow fall धानाचूली, पहाड़पानी व मनाघेर में हुई मौसम की पहली बर्फबारी

धानाचूली, पहाड़पानी व मनाघेर में हुई मौसम की पहली बर्फबारी

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश नैनीताल
खबर शेयर करें
1010202501 1 धानाचूली, पहाड़पानी व मनाघेर में हुई मौसम की पहली बर्फबारी

भीमताल। धानाचूली, पहाड़पानी व मनाघेर में सोमवार की सुबह हिमकण के साथ बर्फबारी हुई। हालांकि बहुत अधिक बर्फबारी नहीं हुई लेकिन मौसम की पहली बर्फ गिर गयी है। बिना बारिश के बर्फबारी हुई। जिसके चलते क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने लग गयी है। इस बार दिसंबर माह के शुरुआत में ही मौसम में आये बदलाव को स्थानीय काश्तकार इसे फल फूलों के लिए अच्छा संकेत मान रहे हैं। यदि मौसम रात को भी इसी तरह बरकरार रहा तो हिमपात की संभावनाएं भी अधिक हो गयी हैं।

इसके अलावा भीमताल में भी सोमवार को बारिश हुई। इससे नगर में भी जबरदस्त ठंड पड़ने लगी है। सुबह के वक्त धूप-छांव का खेल चलता रहा। दोपहर बाद आसमान बादलों से भर आया और बारिश शुरू हो गयी। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। साथ ही लोगों ने जगह-जगह सगड़ जलाकर ठंड से बचने की कोशिश की। बर्फबारी होने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आई है। सुबह ९ बजे के बाद धूप खिलने से बर्फ गल गयी और यहां के किसानों जल्द ही बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद जताई है।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *