kumaon jansandesh

मां की बात नहीं मानी, बर्थ डे पार्टी में गए छात्र की सडक़ हादसे में मौत

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। तेज रफ्तार बाइक के फिसलकर ट्राली से टकरा जाने से कक्षा नौ के छात्र की मौत हो गई। जबकि दो साथी घायल हो गये। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। छात्र के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां ने छात्र को पार्टी में जाने से मना किया था।

बीती रविवार की रात्रि तीन दोस्त एक बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे थे। तभी वह सडक़ हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बाइक अचानक फिसल गई और सडक़ किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। घटना में दो दोस्त घायल हो गए, जबकि तीसरे की मौत हो गई। मृतक अपनी मां का इकलौता बेटा था और मां ने उसे बर्थ-डे पार्टी में जाने से मना किया था।

Hosting sale

ईसाईनगर लामाचौड़ मुखानी निवासी अनुराग गवन (15 वर्ष) पुत्र स्व. रविंद्र गवन लामाचौड़ इंटर कॉलेज में 9वीं का छात्र था। उसके पिता की दो वर्ष पहले मौत हो गई। मां गाय का दूध बेचकर घर चलाती और बेटे को पढ़ाती थी। बताया जा रहा है कि रविवार शाम अनुराग ने मां से कहा कि वह अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रहा है। मां ने उसे मना किया लेकिन वह नहीं माना और मां से लडक़र चला गया। रात गुजर गई लेकिन वह लौट कर नहीं आया। रात करीब 3 बजे अनुराग अपने अन्य दो दोस्तों के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। लामाचौड़ में उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक फिसल गई और सडक़ किनारे खड़ी ट्राली से टकरा गई। तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पुलिस ने अनुराग की मां को मौत की सूचना दी जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। पहले पति और फिर इकलौते बेटे की अचानक मौत से वह सदमे में चली गई है। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *