Sukhbir_Singh_Sandhu

हल्द्वानी-नैनीताल की सड़कों को करें चाौड़ा, पार्किंग की बेहतर बनाएं सुविधा: सीएस

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून
खबर शेयर करें

मुख्य सचिव डा. एसएस सन्धू ने नैनीताल डीएम को बैठक में दिए निर्देश
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधू ने नैनीताल और हल्द्वानी शहर के यातायात समस्या को सुधारने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी नैनीताल के साथ बैठक की।

मुख्य सचिव ने नैनीताल और हल्द्वानी शहरों के मार्गों के चैड़ीकरण, चैराहों के सुधारीकरण के साथ ही विभिन्न स्थानों पर पार्किंग सुविधाएँ विकसित करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये। उन्होंने हल्द्वानी और नैनीताल शहरों के यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिये जाम से ग्रस्त चैराहों और बोटल नेक चिन्हित कर उनमें यातायात विशेषज्ञों के माध्यम से सुधारीकरण कार्य कराये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही पार्किंग सुविधाओं की भी लगातार बढ़ोत्तरी की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि अधिक से अधिक पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण कर विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोशिश की जाए कि पर्वतीय नगरों में छोटी छोटी एवं अधिक संख्या में पार्किंग तैयार की जाएं। उन्होंने पर्यटन स्थलों में पार्किंग विकसित करने के साथ ही वाहन चालकों के लिए डोरमेट्री एवं खाने के लिए कैंटीन जैसी व्यावहारिक आवश्यकताओं पर भी ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शहरों के मध्य भूमि उपलब्धता के अनुरूप छोटे छोटे पार्क भी विकसित किए जाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर सचिव वी. षणमुगम एवं जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

1610202602 हल्द्वानी-नैनीताल की सड़कों को करें चाौड़ा, पार्किंग की बेहतर बनाएं सुविधा: सीएस Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *