rera

हल्द्वानीः रेरा कल से बुद्ध पार्क में चलेगा हस्ताक्षर अभियान

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

सरकार से दो दिन में रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
हल्द्वानी। रेरा के वर्तमान प्रावधानों से किसान नाखुश हैं और सरकार की ओर से रेरा नियमों में संशोधन या निर्णय संबंधी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। रेरा के नियमों में विसंगतियों को लेकर आंदोलित किसानों ने देहरादून गए प्रतिनिधिमंडल की रेरा के मुद्दे पर सीएम के साथ हुई बैठक में लिए निर्णय को दो दिन में सार्वजनिक करने की मांग की। कहा कि किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे महापंचायत करने के लिए तैयार हैं। 29 अगस्त से बुद्ध पार्क में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
मुखानी स्थित एक बैंक्वेट हॉल में युवा किसान संघर्ष समिति के संयोजन में हुई बैठक में किसानों ने सर्वसम्मति से तय किया कि वे रेरा के वर्तमान प्रावधानों से नाखुश हैं। मुख्यमंत्री ने अगर किसानों की समस्या का समाधान निकाल लिया है तो वह दो दिन के भीतर किसानों को बताया जाए। समाधान नहीं होने की स्थिति में रक्षाबंधन के बाद आंदोलन शुरू किया जाएगा। सितंबर पहले सप्ताह में मशाल जुलूस निकाला जाएगा और महापंचायत की जाएगी।
बैठक में किसान नेता बलजीत सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा, राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी, राम सिंह नागरकोटी, अर्जुन सिंह बिष्ट, संध्या डालाकोटी, हर्षवर्धन पांडे, योगेश शर्मा, जीवन कार्की, अनुराग, नरेंद्र खनी ने विचार रखे।

1610202602 हल्द्वानीः रेरा कल से बुद्ध पार्क में चलेगा हस्ताक्षर अभियान Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *