congress logo

कांग्रेस कमेटी ने घोषित की नैनीताल जिले की कार्यकारिणी

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने घोषित की 137 सदस्यीय कार्यकारिणी
हल्द्वानी। आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी भी तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस कमेटी ने नैनीताल जिले की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों को कार्यकारिणी में खास जगह दी गई है
रविवार को स्वराज आश्रम में हुई वार्ता के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने कहा कि कांग्रेस की 137 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की गई है। कहा कि कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार महिलाओं, युवाओं, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यकों को कार्यकारिणी में ज्यादा शामिल किया है। 137 सदस्यीय कार्यकारिणी में पहाड़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अच्छी जगह दी गई है। करीब 64 ऐसे कांग्रेसियों को शामिल किया गया जो सीधे पहाड़ से जुड़े हैं जबकि जिले में नैनीताल और भीमताल ही पर्वतीय अंचल की विधानसभा सीट हैं।

एससी वर्ग के 19 नेता शामिल
हल्द्वानी। कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में 19 एससी और सात मुस्लिम को शामिल किया है। साथ ही छह महिलाएं भी शामिल की गईं हैं। हालांकि महिलाओं को अपेक्षाकृत कम प्रतिनिधित्व दिया गया है।

कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी फिर से नरेश अग्रवाल को
हल्द्वानी। नरेश अग्रवाल को फिर से कांग्रेस ने जिला कोषाध्यक्ष बनाया है। इनके अलावा 40 उपाध्यक्ष, 31 महामंत्री, आठ प्रवक्ता, एक अनुशासन समिति अध्यक्ष, 38 सचिव और 18 संगठन सचिव बनाए गए हैं। इनमें प्रमुख तौर पर उपाध्यक्ष पद पर बालम सिंह बिष्ट, एनडी पंत, डीसी हर्बोला, हीराबल्लभ जोशी, सुजान सिंह रजवार, श्याम बिष्ट को शामिल किया है। महामंत्री पद पर भुवन पांडे, भाष्कर पडलिया, मलय बिष्ट, किशन भट्ट को शामिल किया है। विक्रम रंधावा, मोनिका सती, प्रकाश बेलवाल, मदन नौलिया सचिव पद पर अन्य के साथ शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *