IMG 20260816 WA0017 मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या

मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

IMG 20260816 WA0016 मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या

बाजपुर । उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर गंभीरता से प्रयास कर रही है। जल्द ही कार्यकर्ताओं को इस संबंध में बड़ी और अच्छी खबर मिल सकती है।

बाजपुर स्थित श्रीराम जानकी मंडप में आयोजित उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के 12वें प्रदेश अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए सरकार ने पदोन्नति के माध्यम से उन्हें सुपरवाइजर बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाली एकमुश्त धनराशि में भी बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे कार्यकर्ताओं को भविष्य में बेहतर आर्थिक सहयोग मिल सके।

मंत्री ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पेंशन की व्यवस्था पर भी गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ष 2026 में इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। अधिवेशन में संघ के प्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं और मांगों को मंत्री के समक्ष रखा। रेखा आर्या ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय मंत्री अंजलि पटेल, क्षेत्र संगठन मंत्री अनुपम, मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, महामंत्री सुमित सिंघल, राज्य मंत्री मनजीत सिंह, भगवती बिष्ट, रेणु खोलिया सहित कई पदाधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *